सरगुजा जिले में आयु संरचना: ओड़गी एवं लखनपुर विकासखण्ड के  विशेष संदर्भ में

 

श्रीमती अरूणा कुजूर1’ , डाॅ. एन के. बघमार2

 

1शोध छात्रा, भूगोल अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (..)

2प्रोफेसर, भूगोल अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (..)

 

हमारे देश में जनांकिकी संबंधी गंभीर और वैज्ञानिक अध्ययन किये जा रहे हैं जिनके आधार पर राष्ट्रीय जनसंख्या नीति का निर्धारण होता है और जनसंख्या नियंत्रण के लिये योजनाबद्ध कार्यक्रम बनाया जा सकता है।                                     

 

जनसंख्या ही समाज का आधार है क्योंकि व्यक्तियों के बीच सम्बन्धों की व्यवस्था ही समाज का निर्माण करती है। समाज की निरन्तरता भी जनसंख्या की निरन्तरता के द्वारा ही  बनी  रहती है। किसी क्षेत्र की जनसंख्या के अध्ययन से हमें उस क्षेत्र की जनांकिकीय विशेषताओं की स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है। इसके अंतर्गत आयु, लिंग, जाति, धर्म, निवास आदि का अध्ययन किया जाता है। जनसंख्या में व्याप्त विशेषताओं विभिन्नताओं का पता कर सकतेे है।

 

एक समाज किन कारणों से अपना पृथक अस्तित्व बनाये हुए है, इसका पता लगाया जा सकता है। जनांकिकी के अन्तर्गत जनसंख्या की विभिन्न विशेषताओं के आधार पर जनसंख्या का वर्गीकरण किया जाता है- (1) आयु संरचना (2) लिंग संरचना (3) कार्यशील जनसंख्या (4) वैवाहिक स्तर (5) शैक्षणिक स्तर (6) धार्मिक संरचना आदि।

 

उद्देश्य एवं विधि तंत्र

प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य अध्ययन क्षेत्र में आयु संरचना का अध्ययन करना है। सरगुजा जिले में कुल 19 विकासखण्ड है। अध्ययन के लिए सोद्देश्य निदर्शन विधि द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड से 2 गांव का चयन किया गया है। गांव का चयन करते समय प्रत्येक गांव में 50 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजाति का हो। चयनित गांव से 20 प्रतिशत परिवारों का चयन दैव निदर्शन विधि द्वारा किया गया है। प्राथमिक आंकड़ो का संकलन क्षेत्र सर्वेक्षण द्वारा प्राप्त किया गया है। अध्ययन क्षेत्र में आयु संरचना के अध्ययन हेतु सर्वेक्षित परिवारों से अनुसूचि के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया गया है।

 

अध्ययन क्षेत्र-

प्रस्तुत अध्ययन के लिए सरगुजा जिले के दो विकासखण्ड लखनपुर तथा ओड़गी का चयन किया गया है। लखनपुर विकासखण्ड का विस्तार 20 59’ Ÿारी अक्षांश तथा 83 3’ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 593.28 वर्ग हेक्टेयर है। 2001 की जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 100171 है जिसमें अनुसूचित जनजातियों का 50.82 प्रतिशत है। कुल जनसंख्या प्रतिशत में 50.37 प्रतिशत पुरूष तथा 49.63 प्रतिशत महिलायें हैं। अध्ययन क्षेत्र के दो जनजाति बहुल गांव बनखेता एवं बेलदगी का चयन किया गया है। बनखेता ग्राम जहां अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या 100 प्रतिशत तथा बेलदगी ग्राम जहां अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्याए कुल जनसंख्या का 65 प्रतिशत है।

 

ओड़गी विकासखण्ड का विस्तार 23 28’27’’ Ÿारी अक्षांश तथा 82 48’20’’ पूर्वी देशान्तर के मध्य है। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 471.04 हेक्टेयर है। 2001 की जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 70894 है जिसमें अनुसूचित जनजातियों का 60.41 प्रतिशत है। कुल जनसंख्या प्रतिशत में 50.86 प्रतिशत पुरूष तथा 49.14 प्रतिशत महिलायें हैं। अध्ययन क्षेत्र के दो जनजाति बहुल गांव करवान एवं बंक का चयन किय गया है। ग्राम करवान जहां अनुसूचित जनजतियों की जनसंख्याए कुल जनसंख्या का 83.39 प्रतिशत तथा ग्राम बंक जहां अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्याए कुल जनसंख्या का 75.6 प्रतिशत है।

 

 

सर्वेक्षित ग्रामों की कुल जनसंख्या में पुरूषों की संख्या 52.28 प्रतिशत एवं स्त्रियों की संख्या 47.71 प्रतिशत है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि पुरूषों का अनुपात स्त्रियों की तुलना में अधिक है।

 

सर्वेक्षित परिवारों की जनसंख्या

(1) आयु संरचना -

जनसंख्या को प्रभावित करने वाले भौतिक कारकों में आयु सरंचना महत्वपूर्ण है। किसी क्षेत्र की आयु संरचना से वहां की आयु के आधार पर जनसंख्या का वर्गीकरण जनसंख्या के वास्तविक स्वरूप को समझाने के लिए आवश्यक है।

 

निम्न तालिका में सर्वेक्षित ग्राम में जनसंख्या की आयु संरचना को दर्शाया गया हैै -

 

सरगुजा जिला: आयु संरचना आयु समूह

 

 

 

 

Received on 12.07.2017         Modified on 17.08.2017

Accepted on 10.09.2017         © A&V Publication all right reserved

Int. J. Rev. and Res. Social Sci. 2017; 5(3):  219-222 .